रायगढ़ दर्पण
  • एक्सक्लूसिव दर्पण
  • रायगढ़ जिला दर्पण
  • छत्तीसगढ़ दर्पण
  • देश विदेश दर्पण
  • रोजगार दर्पण
  • स्वास्थ्य दर्पण
  • विज्ञान दर्पण
  • विविध दर्पण
No Result
View All Result
  • एक्सक्लूसिव दर्पण
  • रायगढ़ जिला दर्पण
  • छत्तीसगढ़ दर्पण
  • देश विदेश दर्पण
  • रोजगार दर्पण
  • स्वास्थ्य दर्पण
  • विज्ञान दर्पण
  • विविध दर्पण
No Result
View All Result
रायगढ़ दर्पण
No Result
View All Result
Home देश विदेश दर्पण

‘पैंडोरा पेपर्स’ में क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर सहित पॉप सिंगर शकीरा, सुपर मॉडल क्लॉडिया शिफर शामिल, लिस्ट में 5 भारतीय नेता भी शामिल हैं…

संवाददाता by संवाददाता
October 4, 2021
in देश विदेश दर्पण
0
‘पैंडोरा पेपर्स’ में क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर सहित पॉप सिंगर शकीरा, सुपर मॉडल क्लॉडिया शिफर शामिल, लिस्ट में 5 भारतीय नेता भी शामिल हैं…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

खोजी पत्रकारों की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था ने कुछ ऐसी रिपोर्ट्स जारी की हैं, जिनके मुताबिक दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियों ने विदेश में निवेश किए तो हैं, लेकिन उनकी पूरी जानकारी सरकारी एजेंसियों को नहीं दी है। 3 अक्टूबर को जारी संस्था की रिपोर्ट्स में पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी, क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर, पॉप सिंगर शकीरा और पॉलिटिशियन टोनी ब्लेयर सहित सैकड़ों दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

‘पैंडोरा पेपर्स’ में लाखों करोड़ डॉलर की संपत्तियों का जिक्र

इंटरनेशनल कंसॉर्टियम ऑफ इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (ICIJ) की रिपोर्ट्स को ‘पैंडोरा पेपर्स’ का नाम दिया जा रहा है क्योंकि इनमें समाज के कुलीन वर्ग के लोगों के अलावा भ्रष्टाचारियों के कथित रूप से विदेश में चोरी-छुपे किए गए सौदों का जिक्र है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इन लोगों ने किन तरीकों से विदेश में लाखों करोड़ डॉलर की संपत्तियां छुपा कर रखी हैं।

इसी संस्था ने पांच साल पहले लीक किए थे ‘पनामा पेपर्स’

गौरतलब है कि संस्था से जुड़े 117 देशों के 150 से ज्यादा मीडिया आउटलेट के लगभग 600 पत्रकारों ने 1.19 करोड़ रिकॉर्ड्स जुटाए हैं। इसी संस्था की तरफ से पांच साल पहले ‘पनामा पेपर्स’ लीक किए गए थे। उनमें बताया गया था कि कैसे समाज की नामचीन हस्तियों ने कथित तौर पर सरकारी एजेंसियों की नजरों से दूर विदेश में संपत्तियां जुटाई थीं।

35 मौजूदा और पूर्व राष्ट्राध्यक्षों, 330 से ज्यादा राजनेताओं की फाइलें

दुनियाभर के रिपोर्टर्स और मीडिया ऑर्गनाइजेशन की वॉशिंगटन स्थित संस्था ICIJ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास भारत सहित 91 देशों के लगभग 35 मौजूदा और पूर्व राष्ट्राध्यक्षों, 330 से ज्यादा राजनेताओं और सरकारी अधिकारियों की फाइलें हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, ‘जिन लोगों ने सरकार की जानकारी के बाहर विदेश में एसेट लिए हुए हैं, उनमें क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर, पॉप सिंगर शकीरा, सुपर मॉडल क्लॉडिया शिफर शामिल हैं।

तेंदुलकर ने वकील ने कहा, निवेश कानूनी रूप से वैध

हालांकि न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तेंदुलकर के वकील ने कहा है कि फॉर्मर क्रिकेटर का निवेश कानूनी रूप से वैध है और उसके बारे में टैक्स अधिकारियों को जानकारी है। शकीरा के वकील ने कहा है कि पॉप सिंगर अपनी कंपनियों से टैक्स एडवांटेज नहीं ले रही हैं और उन्होंने उनसे जुड़ी जरूरी जानकारी सरकार को दी हुई है।

पांच भारतीय राजनेताओं के नाम, नाम सार्वजनिक नहीं

पैंडोरा पेपर्स में पांच भारतीय राजनेताओं के नाम आए हैं, लेकिन उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। लेकिन जिन दिग्गजों के नाम जाहिर किए गए हैं, उनमें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी शामिल हैं। इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, इन्होंने कथित तौर पर संपत्तियां छिपाने और टैक्स बचाने के मकसद से विदेश में कंपनियां और ट्रस्ट बनाए हैं।

( दैनिक भास्कर से साभार )

Previous Post

चिकित्सा का नोबेल : डेविड जुलियस और आर्डेन पैरामूटियम को मिला साझा सम्मान, शरीर में तापमान, दबाव और दर्द देने वाले रिसेप्टरों की खोज के लिए मिला नोबेल पुरस्कार…

Next Post

चार दिनों की गिरावट के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, 533 अंक उछला सेंसेक्स : जानिये रिपोर्ट्स…

संवाददाता

संवाददाता

Next Post
चार दिनों की गिरावट के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, 533 अंक उछला सेंसेक्स : जानिये रिपोर्ट्स…

चार दिनों की गिरावट के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, 533 अंक उछला सेंसेक्स : जानिये रिपोर्ट्स...

Stay Connected test

  • 85.9k Followers
  • 23.6k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest

कौड़ी के मोल ले करोड़ों में किया सेल -सुग्घर रईगढ़ में हुआ आदिवासी भूमि का बड़ा खेल…हाल ही में बड़े पैमाने पर धारा 165 (6)के तहतअनुमति दिया जाना बना जनचर्चा का विषय…

February 24, 2022

कृपया ध्यान देंवे…कर लेवें जल संचय क्योंकि…! 27व 28 मार्च को जलापूर्ति इन क्षेत्रों में होगी बाधित…

March 26, 2022

घरघोड़ा पुलिस के गिरफ्त में नशे का सौदागर…

March 31, 2022

कौशल की कमी, उदासीनता और भ्रष्टाचार…!देश को मायूस करते आईएएस…!डी.सुब्बाराव – पूर्व गवर्नर आर.बी.आई.

March 26, 2022

कोतरा रोड ओव्हर ब्रिज ठन्डे बस्ते में, रेल्वे फाटक बना जी का जंजाल

0

मंत्री उमेश पटेल की पहल से सांगीतराई के लोगों को मिली अंधेरे से मुक्ति

0

वन विभाग की लापरवाही से हाथी की बिगड़ी तबियत को देखने पहुंचे वाईल्ड लाईफ सीसीएफ

0

रिटायर्ड रेलकर्मियों के परिजनों को रेलवे का तोहफा : बेच सकेंगे टिकट

0

घरघोड़ा पुलिस के गिरफ्त में नशे का सौदागर…

March 31, 2022

कौशल की कमी, उदासीनता और भ्रष्टाचार…!देश को मायूस करते आईएएस…!डी.सुब्बाराव – पूर्व गवर्नर आर.बी.आई.

March 26, 2022

कृपया ध्यान देंवे…कर लेवें जल संचय क्योंकि…! 27व 28 मार्च को जलापूर्ति इन क्षेत्रों में होगी बाधित…

March 26, 2022

ब्रेकिंग :-सुन चंपा सुन तारा…बार एसोसिएशन चुनाव रायगढ़…

March 23, 2022

Recent News

घरघोड़ा पुलिस के गिरफ्त में नशे का सौदागर…

March 31, 2022

कौशल की कमी, उदासीनता और भ्रष्टाचार…!देश को मायूस करते आईएएस…!डी.सुब्बाराव – पूर्व गवर्नर आर.बी.आई.

March 26, 2022

कृपया ध्यान देंवे…कर लेवें जल संचय क्योंकि…! 27व 28 मार्च को जलापूर्ति इन क्षेत्रों में होगी बाधित…

March 26, 2022

ब्रेकिंग :-सुन चंपा सुन तारा…बार एसोसिएशन चुनाव रायगढ़…

March 23, 2022

Follow Us

Browse by Category

  • एक्सक्लूसिव दर्पण
  • खेलकूद दर्पण
  • छत्तीसगढ़ दर्पण
  • देश विदेश दर्पण
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रायगढ़ जिला दर्पण
  • रोजगार दर्पण
  • विज्ञान दर्पण
  • विविध दर्पण
  • स्वास्थ्य दर्पण

Recent News

घरघोड़ा पुलिस के गिरफ्त में नशे का सौदागर…

March 31, 2022

कौशल की कमी, उदासीनता और भ्रष्टाचार…!देश को मायूस करते आईएएस…!डी.सुब्बाराव – पूर्व गवर्नर आर.बी.आई.

March 26, 2022

© 2022 RaigarhDarpan

No Result
View All Result
  • एक्सक्लूसिव दर्पण
  • रायगढ़ जिला दर्पण
  • छत्तीसगढ़ दर्पण
  • देश विदेश दर्पण
  • रोजगार दर्पण
  • स्वास्थ्य दर्पण
  • विज्ञान दर्पण
  • विविध दर्पण

© 2022 RaigarhDarpan