रायगढ़ दर्पण
  • एक्सक्लूसिव दर्पण
  • रायगढ़ जिला दर्पण
  • छत्तीसगढ़ दर्पण
  • देश विदेश दर्पण
  • रोजगार दर्पण
  • स्वास्थ्य दर्पण
  • विज्ञान दर्पण
  • विविध दर्पण
No Result
View All Result
  • एक्सक्लूसिव दर्पण
  • रायगढ़ जिला दर्पण
  • छत्तीसगढ़ दर्पण
  • देश विदेश दर्पण
  • रोजगार दर्पण
  • स्वास्थ्य दर्पण
  • विज्ञान दर्पण
  • विविध दर्पण
No Result
View All Result
रायगढ़ दर्पण
No Result
View All Result
Home रायगढ़ जिला दर्पण

लैलूंगा डबल मर्डर केस में पुलिस ने पकड़ा 3 नाबालिगों को 2 अन्य फरार : घर पिछे लगे CCTV कैमरे की मदद से पकड़ा पुलिस ने, पर परिजनों को पुलिस की तहकीकात पर नहीं ऐतबार…

संवाददाता by संवाददाता
September 27, 2021
in रायगढ़ जिला दर्पण
0
लैलूंगा, जिला रायगढ़ में हुई बेरहमी से 2 हत्याएं : गला घोट कर की हत्या फिर गहने और नगदी रकम चोरी कर तोड़ा सीसीटीवी कैमरा, दिया घटना को अंजाम…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

रायगढ़ में कांग्रेस नेता मदन मित्तल (55) और पत्नी अंजू देवी मित्तल (54) की हत्या मामले में पुलिस ने 3 नाबालिगों को पकड़ा है। पकड़े गए सभी आरोपी नशे के आदी हैं। ये चोरी करने के इरादे से कांग्रेस नेता के घर में घुसे थे। इस दौरान जब दंपती की नींद खुली तो आरोपियों ने उनके मुंह को तकिया से दबाकर मार डाला। पुलिस 2 अन्य फरार साथियों की तलाश कर रही है।

लैलूंगा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़े व्यापारी मदन मित्तल और उनकी पत्नी का शव 3 दिन पहले कमरे में बिस्तर पर मिला था। दोनों के मुंह पर तकिया रखकर हत्या की गई थी। अगले दिन जब उनका बेटा रोहित और बहू ऋचा सोकर उठे तो हत्या का पता चला। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पीछे के दरवाजे के ऊपर लगी खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे थे। कमरे में लूट के कोई निशान नहीं मिले थे।

इस अवस्था में मिले थे पति-पत्नी के शव।
  • इस अवस्था में मिले थे पति-पत्नी के शव।

CCTV फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची
वारदात 22 सितंबर को हुई थी, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली थे। इस बीच पुलिस ने कांग्रेस नेता के घर और आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की। इस दौरान पता चला कि कांग्रेस नेता के घर के पीछे एक चखना सेंटर में उसी रात चोरी हुई थी। पुलिस ने वहां फोकस किया तो फुटेज में 5-6 लड़के चखना सेंटर से निकलते दिखाई दिए। संदेह के आधार पर पुलिस ने जांच बढ़ाई और बस्ती से चोरी के मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया।

दुकान में चोरी करते आरोपी।
  • दुकान में चोरी करते आरोपी।

पहले चखना सेंटर में चोरी की, फिर कांग्रेस नेता के घर दाखिल हुए

पकड़े गए एक आरोपी ने बताया कि वारदात की रात वह चोरी की नीयत से अपने 4 अन्य साथियों के साथ पहुंचा था। उन्होंने पहले चखना सेंटर से कुछ चिप्स और रुपए चोरी किए। फिर कांग्रेस नेता के घर पहुंचे। वह बाहर पहरा दे रहा था, बाकी लोग अंदर घुसे। उसे नहीं पता कि अंदर क्या हुआ। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने झगरपुर बस्ती से दो लकड़ों को और पकड़ लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है।

आरोपी इसी खिड़की से घर के अंदर घुसे थे।
  • आरोपी इसी खिड़की से घर के अंदर घुसे थे।

आरोपी बोले- काफी गहने थे, लेकिन शव देख कुछ सूझा नहीं
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आवाज सुनकर कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी सोकर उठ गए। इसके चलते वे हड़बड़ा गए और तकिया से मुंह दबाकर दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद कबर्ड में रखे सोने-चांदी के कुछ जेवर और रुपए साथ लेकर भाग गए। आरोपियों का कहना है कि वहां काफी मात्रा में जेवर थे। हत्या के बाद कुछ नहीं सूझा, इसलिए थोड़ा सामान चोरी किया।

परिजनों का पुलिस की थ्योरी पर विश्वास नहीं
कांग्रेस नेता के परिवार को पुलिस की थ्योरी पर विश्वास नहीं है। उनका कहना है कि हत्या के बाद लोगों के आक्रोश को दबाने के लिए नाबालिगों को पुलिस पेश कर रही है। नाबालिगों की शारीरिक स्थिति ही ऐसी नहीं कि वह तकिए से दबाकर हत्या कर सकें। परिजनों ने कहा कि जब लूट कर ले गए सोने का सेट, पैसा, जिसमें भरकर ले गए वह थैला और हिसाब की डायरी मिलेगी, तभी विश्वास होगा। मदन मित्तल हाथ से ही डायरी में हिसाब लिखते थे।

( दैनिक भास्कर से साभार )

Previous Post

जानिए 27 सितंबर, 2021 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान…!ज्योतिष से राशिफ़ल के रूप में मिलते हैं भविष्य के इशारे…

Next Post

दुर्घटना के बाद सरकार आई होंश में, दिए सभी कलेक्टर और SP को छात्रावासों के निरीक्षण का आदेश : कहा- निरिक्षण में अधिकारी-कमर्चारी ने लापरवाही बर्ती तो होंगे सस्पेंड और FIR दर्ज…

संवाददाता

संवाददाता

Next Post
सीएम ने लोकवाणी में की विकास योजनाओं की बात: भूपेश बघेल ने कहा- अल्पकालीन में ही 5 नए जिलों का निर्माण किया, अधूरे परियोजनाओ को पूरा करने पर ज्यादा जोर दिया…

दुर्घटना के बाद सरकार आई होंश में, दिए सभी कलेक्टर और SP को छात्रावासों के निरीक्षण का आदेश : कहा- निरिक्षण में अधिकारी-कमर्चारी ने लापरवाही बर्ती तो होंगे सस्पेंड और FIR दर्ज...

Stay Connected test

  • 85.9k Followers
  • 23.6k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest

कौड़ी के मोल ले करोड़ों में किया सेल -सुग्घर रईगढ़ में हुआ आदिवासी भूमि का बड़ा खेल…हाल ही में बड़े पैमाने पर धारा 165 (6)के तहतअनुमति दिया जाना बना जनचर्चा का विषय…

February 24, 2022

कृपया ध्यान देंवे…कर लेवें जल संचय क्योंकि…! 27व 28 मार्च को जलापूर्ति इन क्षेत्रों में होगी बाधित…

March 26, 2022

घरघोड़ा पुलिस के गिरफ्त में नशे का सौदागर…

March 31, 2022

कौशल की कमी, उदासीनता और भ्रष्टाचार…!देश को मायूस करते आईएएस…!डी.सुब्बाराव – पूर्व गवर्नर आर.बी.आई.

March 26, 2022

कोतरा रोड ओव्हर ब्रिज ठन्डे बस्ते में, रेल्वे फाटक बना जी का जंजाल

0

मंत्री उमेश पटेल की पहल से सांगीतराई के लोगों को मिली अंधेरे से मुक्ति

0

वन विभाग की लापरवाही से हाथी की बिगड़ी तबियत को देखने पहुंचे वाईल्ड लाईफ सीसीएफ

0

रिटायर्ड रेलकर्मियों के परिजनों को रेलवे का तोहफा : बेच सकेंगे टिकट

0

घरघोड़ा पुलिस के गिरफ्त में नशे का सौदागर…

March 31, 2022

कौशल की कमी, उदासीनता और भ्रष्टाचार…!देश को मायूस करते आईएएस…!डी.सुब्बाराव – पूर्व गवर्नर आर.बी.आई.

March 26, 2022

कृपया ध्यान देंवे…कर लेवें जल संचय क्योंकि…! 27व 28 मार्च को जलापूर्ति इन क्षेत्रों में होगी बाधित…

March 26, 2022

ब्रेकिंग :-सुन चंपा सुन तारा…बार एसोसिएशन चुनाव रायगढ़…

March 23, 2022

Recent News

घरघोड़ा पुलिस के गिरफ्त में नशे का सौदागर…

March 31, 2022

कौशल की कमी, उदासीनता और भ्रष्टाचार…!देश को मायूस करते आईएएस…!डी.सुब्बाराव – पूर्व गवर्नर आर.बी.आई.

March 26, 2022

कृपया ध्यान देंवे…कर लेवें जल संचय क्योंकि…! 27व 28 मार्च को जलापूर्ति इन क्षेत्रों में होगी बाधित…

March 26, 2022

ब्रेकिंग :-सुन चंपा सुन तारा…बार एसोसिएशन चुनाव रायगढ़…

March 23, 2022

Follow Us

Browse by Category

  • एक्सक्लूसिव दर्पण
  • खेलकूद दर्पण
  • छत्तीसगढ़ दर्पण
  • देश विदेश दर्पण
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रायगढ़ जिला दर्पण
  • रोजगार दर्पण
  • विज्ञान दर्पण
  • विविध दर्पण
  • स्वास्थ्य दर्पण

Recent News

घरघोड़ा पुलिस के गिरफ्त में नशे का सौदागर…

March 31, 2022

कौशल की कमी, उदासीनता और भ्रष्टाचार…!देश को मायूस करते आईएएस…!डी.सुब्बाराव – पूर्व गवर्नर आर.बी.आई.

March 26, 2022

© 2022 RaigarhDarpan

No Result
View All Result
  • एक्सक्लूसिव दर्पण
  • रायगढ़ जिला दर्पण
  • छत्तीसगढ़ दर्पण
  • देश विदेश दर्पण
  • रोजगार दर्पण
  • स्वास्थ्य दर्पण
  • विज्ञान दर्पण
  • विविध दर्पण

© 2022 RaigarhDarpan