रायगढ़ दर्पण
  • एक्सक्लूसिव दर्पण
  • रायगढ़ जिला दर्पण
  • छत्तीसगढ़ दर्पण
  • देश विदेश दर्पण
  • रोजगार दर्पण
  • स्वास्थ्य दर्पण
  • विज्ञान दर्पण
  • विविध दर्पण
No Result
View All Result
  • एक्सक्लूसिव दर्पण
  • रायगढ़ जिला दर्पण
  • छत्तीसगढ़ दर्पण
  • देश विदेश दर्पण
  • रोजगार दर्पण
  • स्वास्थ्य दर्पण
  • विज्ञान दर्पण
  • विविध दर्पण
No Result
View All Result
रायगढ़ दर्पण
No Result
View All Result
Home विज्ञान दर्पण

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़ के छात्र राघव अग्रवाल का राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी में हुआ चयन/बढ़ाया स्कूल एवं रायगढ़ का मान

संवाददाता by संवाददाता
February 8, 2020
in विज्ञान दर्पण, विविध दर्पण
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का करेंगे प्रतिनिधित्व
रायगढ़ | बड़े रामपुर स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी अपनी नित नई उपलब्धियों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं, इसी क्रम में कक्षा छः के राघव अग्रवाल ने एक बार फिर अपने विद्यालय का नाम सम्पूर्ण प्रदेश में आगे करते हुए दिनांक 06 एवं 07 फ़रवरी को बिलासपुर में संपन्न इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता 2019-20 के प्रदेश स्तर में अपना स्थान सुनिश्चित किया एवं राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया |
विदित हो कि गत 6 एवं 7 फ़रवरी को बिलासपुर के बर्जेस इंग्लिश मीडियम विद्यालय बिलासपुर में संपन्न प्रतियोगिता में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ से चयनित लगभग 300 विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में शामिल हुए जिसमें से केवल 28 मॉडल ही राष्ट्रिय स्तर पर प्रस्तुत करने हेतु चयनित हो पाए जिसमें से दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के कक्षा 6 के छात्र राघव अग्रवाल द्वारा बनाया गया स्मार्ट कूलर मॉडल अपना स्थान बनाने में सफल रहा |
विद्यालय में विज्ञान के शिक्षक प्रीतम कुमार पंडा के कुशल मार्गदर्शन में जिला स्तर पर चयनित दो मॉडल स्मार्ट कूलर तथा महुआ पुष्प एकत्रण मशीन इस प्रतियोगिता में शामिल हुए जहाँ वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने महुआ पुष्प एकत्रण मशीन को सम्पूर्ण आदिवासी अंचल के लिए एक कारगर यंत्र बताया जो बड़ी ही सरलता के साथ महुआ पुष्प को एकत्रित करता है, यह मशीन सही मायने में आदिवासी महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो उन्हें सरलता से महुआ एकत्रित करने में सहायक होगी किन्तु निश्चित संख्या में मॉडल चुनाव की मज़बूरी के कारन यह मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह नहीं बना पाया किन्तु वैज्ञानिकों द्वारा गौरव वर्मा के इस अभिनव दृष्टिकोण के लिए उसकी प्रशंसा की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी |
वहीं कक्षा छः के राघव अग्रवाल द्वारा बनाया गया स्मार्ट कूलर पूरी प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र बना रहा, इस कूलर की ख़ास बात यह थी कि इसमें बाह्य विद्युत सप्लाई की आवश्यकता नहीं है जिससे यह स्वयं की बैट्री से ही संचालित होता है एवं स्वयं ही बैट्री चार्ज भी कर लेता है, पूर्णरूप से एंड्राइड मोबाइल से संचालित इस कूलर में पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देते हुए तरोई की खस का उपयोग शीतलक के रूप में किया गया है| अब यह मॉडल सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए आशा आकाँक्षाओं का केंद्र बना हुआ है एवं राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की गरिमा को बढ़ाएगा |स्कूल प्राचार्या केप्टन श्वेता सिंह नें विज्ञानं के शिक्षक प्रीतम कुमार पंडा एवं दोनों विद्यार्थियों गौरव वर्मा एवं राघव अग्रवाल को उनके कठिन प्रयास एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि बढाने के लिये पारम्परिक शिक्षा पद्धति के स्थान पर प्रायोगिक एवं व्यावहारिक शिक्षा पर बल देने की आवश्यकता है चाहे वह रोबोटिक्स लैब के माध्यम से विविध रोबोट बनाना हो या पुरानी चीजों का उपयोग कर टेबल लैंप बनाना| यह सभी गतिविधियाँ बच्चों में नई नई चीजों को सीखने की ललक बढाती हैं। साथ ही साथ विज्ञान को सैधांतिक नहीं अपितु प्रयोग का विषय बना देती हैं | इन्ही छोटे छोटे उपक्रम का परिणाम है कि पहले ही वर्ष हमारे छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले स्तर के माडल बनाने में समर्थ हुए जो अब अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा|

Previous Post

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

Next Post

जनकारवां ने दिलाई इस चौक को उसके नाम के अनुरूप पहचान/साक्षी बने सैकड़ों नगरवासी

संवाददाता

संवाददाता

Next Post

जनकारवां ने दिलाई इस चौक को उसके नाम के अनुरूप पहचान/साक्षी बने सैकड़ों नगरवासी

Stay Connected test

  • 85.9k Followers
  • 23.6k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest

कौड़ी के मोल ले करोड़ों में किया सेल -सुग्घर रईगढ़ में हुआ आदिवासी भूमि का बड़ा खेल…हाल ही में बड़े पैमाने पर धारा 165 (6)के तहतअनुमति दिया जाना बना जनचर्चा का विषय…

February 24, 2022

कृपया ध्यान देंवे…कर लेवें जल संचय क्योंकि…! 27व 28 मार्च को जलापूर्ति इन क्षेत्रों में होगी बाधित…

March 26, 2022

घरघोड़ा पुलिस के गिरफ्त में नशे का सौदागर…

March 31, 2022

कौशल की कमी, उदासीनता और भ्रष्टाचार…!देश को मायूस करते आईएएस…!डी.सुब्बाराव – पूर्व गवर्नर आर.बी.आई.

March 26, 2022

कोतरा रोड ओव्हर ब्रिज ठन्डे बस्ते में, रेल्वे फाटक बना जी का जंजाल

0

मंत्री उमेश पटेल की पहल से सांगीतराई के लोगों को मिली अंधेरे से मुक्ति

0

वन विभाग की लापरवाही से हाथी की बिगड़ी तबियत को देखने पहुंचे वाईल्ड लाईफ सीसीएफ

0

रिटायर्ड रेलकर्मियों के परिजनों को रेलवे का तोहफा : बेच सकेंगे टिकट

0

घरघोड़ा पुलिस के गिरफ्त में नशे का सौदागर…

March 31, 2022

कौशल की कमी, उदासीनता और भ्रष्टाचार…!देश को मायूस करते आईएएस…!डी.सुब्बाराव – पूर्व गवर्नर आर.बी.आई.

March 26, 2022

कृपया ध्यान देंवे…कर लेवें जल संचय क्योंकि…! 27व 28 मार्च को जलापूर्ति इन क्षेत्रों में होगी बाधित…

March 26, 2022

ब्रेकिंग :-सुन चंपा सुन तारा…बार एसोसिएशन चुनाव रायगढ़…

March 23, 2022

Recent News

घरघोड़ा पुलिस के गिरफ्त में नशे का सौदागर…

March 31, 2022

कौशल की कमी, उदासीनता और भ्रष्टाचार…!देश को मायूस करते आईएएस…!डी.सुब्बाराव – पूर्व गवर्नर आर.बी.आई.

March 26, 2022

कृपया ध्यान देंवे…कर लेवें जल संचय क्योंकि…! 27व 28 मार्च को जलापूर्ति इन क्षेत्रों में होगी बाधित…

March 26, 2022

ब्रेकिंग :-सुन चंपा सुन तारा…बार एसोसिएशन चुनाव रायगढ़…

March 23, 2022

Follow Us

Browse by Category

  • एक्सक्लूसिव दर्पण
  • खेलकूद दर्पण
  • छत्तीसगढ़ दर्पण
  • देश विदेश दर्पण
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रायगढ़ जिला दर्पण
  • रोजगार दर्पण
  • विज्ञान दर्पण
  • विविध दर्पण
  • स्वास्थ्य दर्पण

Recent News

घरघोड़ा पुलिस के गिरफ्त में नशे का सौदागर…

March 31, 2022

कौशल की कमी, उदासीनता और भ्रष्टाचार…!देश को मायूस करते आईएएस…!डी.सुब्बाराव – पूर्व गवर्नर आर.बी.आई.

March 26, 2022

© 2022 RaigarhDarpan

No Result
View All Result
  • एक्सक्लूसिव दर्पण
  • रायगढ़ जिला दर्पण
  • छत्तीसगढ़ दर्पण
  • देश विदेश दर्पण
  • रोजगार दर्पण
  • स्वास्थ्य दर्पण
  • विज्ञान दर्पण
  • विविध दर्पण

© 2022 RaigarhDarpan